फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable lured woman into love trap on Facebook and took her away, victim husband demands action from SSP

UP: फेसबुक पर प्रेम जाल में फंसाया, फिर विवाहिता को भगा ले गया सिपाही, पीड़ित पति ने एसएसपी से लगाई गुहार

Wed, 14 Feb 2024 08:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Feb 2024 08:33 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के जानी थाने में तैनात सिपाही एक विवाहिता को भगा कर ले गया। सिपाही ने पहले उसे फेसबुक के जरिए प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे भगा ले गया। पीड़ित पति ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Constable lured woman into love trap on Facebook and took her away, victim husband demands action from SSP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ जिले के जानी थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर अलीगढ़ के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि फेसबुक के जरिए उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर कांस्टेबल ने उसका घर बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे अलीगढ़ निवासी युवक ने बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। उसकी शादी 2021 में हुई थी। उसकी पत्नी फेसबुक के जरिए मेरठ के जानी थाने में तैनात एक कांस्टेबल के संपर्क में आ गई। जिसके बाद कांस्टेबल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पिछले काफी समय से कांस्टेबल युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नरेश टिकैत बोले- किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान, 16 को देश में किसान लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आठ दिसंबर को उसकी पत्नी घर से नगदी और जेवर लेकर कांस्टेबल के साथ फरार हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद से वह अपनी पत्नी को बरामद करने के लिए अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट रहा है, मगर सुनवाई नहीं हो रही। 

यह भी पढ़ें: UP: किसान आंदोलन का वेस्ट यूपी में असर, ट्रेन हुई रद्द, पुलिस प्रशासन अलर्ट, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी देहात को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed