फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable assaulted BJP leader's nephew, Case on three including SP rural steno and constable

Meerut: भाजपा नेता के 'भतीजा कांड' में एसपी देहात के स्टेनो और सिपाही समेत तीन पर मुकदमा, ये था पूरा मामला

Wed, 07 Jun 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

मेरठ के नौचंदी मेले में भाजपा नेता अंकुर गोयल के भतीजे से मारपीट के मामले में सहारनपुर पुलिस के सिपाही पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामूली बात पर सिपाही व उसके साथियों ने अंकुर के साथ मारपीट की थी।

विज्ञापन
Constable assaulted BJP leader's nephew, Case on three including SP rural steno and constable
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के नौचंदी मेले में भाजपा नेता अंकुर गोयल के भतीजे से मारपीट के मामले में सहारनपुर पुलिस के सिपाही अंकित शर्मा पर केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा अंकुर गोयल को कार से टक्कर मारने वाले एसपी देहात के स्टेनो ललित और उसके साथी पर भी मामला दर्ज किया  गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को अंकुर गोयल का भतीजा संकव गोयल अपने दोस्त के साथ नौचंदी मेले में घूमने गया था। तभी उसका कंधा सिपाही अंकित शर्मा से लग गया था। सिपाही व दो अन्य लोगों ने मिलकर उसे पीटा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बेंगलूरु की तर्ज पर बनेंगी शहर की पांच सड़कें, 20 साल तक न टूटने की गारंटी, आएगी 25 करोड़ की लागत
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भाजपा नेता अपने साथी पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता के साथ चौकी पटेल मंडप पर बाइक से गए थे। वहां पर वैगनआर कार सवार दो युवकों ने उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इसमें वह बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कार सवार एक युवक एसपी देहात का स्टेनो हैं। 

भाजपा नेता की तरफ से एसएसपी को शिकायत देकर दोनों मामलों में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। पूरे मामले को लेकर सिपाही अंकित शर्मा, एसपी देहात के स्टेनो और एक अन्य के खिलाफ नौचंदी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed