फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conservation of animals is necessary for environmental balance

Meerut News: पर्यावरण संतुलन के लिए जानवरों का संरक्षण जरूरी

Tue, 23 May 2023 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 23 May 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Conservation of animals is necessary for environmental balance
हस्तिनापुर। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने वेटलैंड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण एवं वेटलेंड के प्रति जागरूक करते हुए संरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कस्बे में वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया। ग्रामीण, वनकर्मी व नगर पंचायत के सफाईकर्मी साथ भीकुंड वेटलैंड पर पहुंचे। जहां उन्होंने वेटलैंड में मौजूद जलकुंभी समेत अन्य अनावश्यक वनस्पति की सफाई की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी नवरतन सिंह ने कहा कि प्रकृति में असंतुलन से बचने के लिए जैव विविधता का संरक्षण किया जाना अतिआवश्यक है। ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण में विशेष बदलाव हुआ है। जैव विविधता के प्रति जागरूक होकर हम विलुप्त हो रही पौधों की प्रजातियों को भी बचा सकते हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए जानवरों का संरक्षण भी जरूरी है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र प्रयत्नशील है। इस दौरान ग्रामीणों व सफाईकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डिप्टी रेंजर रोबिन कुमार, संजय चौहान, ओमप्रकाश, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed