फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congressmen gave the message of democracy and patriotism on the foundation day.

Meerut News: स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने लोकतंत्र और देशभक्ति का दिया संदेश

Mon, 29 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Congressmen gave the message of democracy and patriotism on the foundation day.
सरूरपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर मौजूद पदा​धिकारी। आयोजक
सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खिवाई में रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष मुरसलीन चौहान के आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि चौधरी राहुल जड़ोदिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। जरूरत है कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान रईस चौहान, फरमान चौहान, नितिन फोगाट, शम्मी चौहान, जाहिर, महताब, शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया।
फलावदा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर अध्यक्ष इमरान सैफी के आवास पर कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस मनाया मनाया। सरधना विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सैय्यद रिहानुद्दीन ने पार्टी के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया स्वतंत्रता आंदोलन और देश के निर्माण में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। उन्होंने पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अब्दुल समद, नवाबुद्दीन सैफी, सलीम सैफी, शाहरुख सैफी, मोबीन मंसूरी, मास्टर सिराज, जमील अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कांग्रेसियों ने लोकतंत्र और देशभक्ति का दिया संदेश
सरधना। कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के संस्थापक नेताओं को याद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। उस समय पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराना था। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ब्रिटिश शासन को कड़ी चुनौती दी। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में इरफान निजामी, शाहिद अंसारी, शमशाद अंसारी, सुएब, रियाज, अनुज कुमार, संयम पांचाल, चेतन कश्यप, खलिक अहमद, शाहनवाज मिर्जा, शब्बीर अहमद, अनीस अंसारी उपस्थित रहे।

सरूरपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर मौजूद पदाधिकारी। आयोजक

सरूरपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर मौजूद पदाधिकारी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed