{"_id":"6a6762e9ac2e7652610e6992","slug":"congress-workers-paid-tribute-to-former-president-dr-kalam-meerut-news-c-73-1-mct1008-108087-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
सोमवार को कांग्रेस नेता मुरसलीम के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारतीय रक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। राष्ट्रपति के रूप में भी उन्होंने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उनका मानना था कि देश में शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकती है। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की। इस मौके पर रईस चौहान, शम्मी चौहान, मन चौहान, कादिर, फरमान, सुरेश, पंकज, अमरदीप मौजूद रहे।