फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress workers held a meeting for election preparations

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों के लिए की बैठक

Fri, 29 Aug 2025 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Congress workers held a meeting for election preparations
रोहटा। गांव डालमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार रखते पदा​धिकारी। संगठन
रोहटा। गांव डालमपुर और चिंदौड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन विस्तार किया गया और आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी, कोऑर्डिनेटर अरुण त्यागी व ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ब्लॉक के हर बूथ पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को रणनीति और जिम्मेदारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, अमित शर्मा रोहटा, सबी खान, राहुल जड़ोदिया, नवीन गुर्जर, हरिओम त्यागी, मनोहर लाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed