फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congress take decision to Meerut bund on 22 december

Meerut News: हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में 22 दिसंबर को मेरठ बंद करेगी कांग्रेस

Mon, 24 Nov 2025 09:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 09:35 AM IST
विज्ञापन
congress take decision to Meerut bund on 22 december
हाउस टैक्स। - फोटो : amar ujala
मेरठ  में गांधी इंस्टिट्यूट, बिजली बंबा बाईपास पर रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर विरोध जताया गया। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया।
विज्ञापन


रंजन शर्मा ने कहा कि जनता पहले से महंगाई की मार झेल रही है। रसोई गैस, बिजली बिल, शिक्षा, इलाज सब महंगा है। ऐसे में हाउस टैक्स बढ़ाकर नगर निगम ने भाजपा के सहयोग से जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के खिलाफ होने वाले हर अन्याय का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस सड़क पर उतरेगी, और 22 दिसंबर को पूरा मेरठ बंद रहेगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने कहा कि नगर निगम का काम जनता की सेवा है, न कि जनता को आर्थिक बोझ से दबाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद शर्मा, पीसीसी सदस्य डॉ दिनेश मोहन शर्मा, हेमचंद ठेकेदार, मोहिउद्दीन गुड्डू, अनिल अरोड़ा सलीमुद्दीन शाह ने भी विचार रखे। बैठक में डॉ उमेश शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, जेपी शर्मा, प्रेम सिंह,विजय शर्मा एडवोकेट, रोहित पाराशर, राजू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed