फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   congress protest stop against citizen amandmend act

नागरिकता संशोधन कानून : कांग्रेसियों को नहीं करने दिया प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
congress protest stop against citizen amandmend act
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेसियों को नहीं करने दिया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पार्टी कार्यालय से शहीद स्मारक तक मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस प्रशासन ने इमलियान में ही रोक दिया। जद्दोजहद के बाद कांग्रेसियों ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम मांग ज्ञापन सौंपा।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय से चलकर शहीद स्मारक पहुंचकर धरना देने की घोषणा की थी। बुधवार शाम पांच बजे होने वाले कार्यक्रम से पहले ही सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला पुलिस के साथ इमलियान स्थित महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के घर पहुंच गए। शुक्ला ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू होने के चलते मार्च नहीं निकाला जा सकता है। सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक जिला व महानगर अध्यक्ष की पुलिस अधिकारियों से जिरह होती रही। बाद में मार्च निकालने का निर्णय बदलते हुए यहीं पर राष्ट्रपति के नाम मांग ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर इकरामुद्दीन अंसारी, अखिल कौशिक, रोहित राणा, नीतिश भारद्वाज, हर्ष ढाका, वसीम अंसारी, सुनील दास, नफीस भड़ाना, अल्तमश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने किया प्रदर्शन
मेरठ। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के बैनर तले कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार लगातार संविधान विरोधी नीतियां बना रही है। जिससे जनता में नफरत की भावना बढ़ रह है। लीग के प्रदेश सचिव मौ. उवैस एडवोकेट ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून धर्म के आधार पर देश के नागरिकों में भेदभाव बढ़ाने वाला है। जिलाध्यक्ष रमजानी सैफी ने कहा कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का उल्लंघन करता है ऐसे में इसे तुरंत निरस्त करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान एडवोकेट अनवर आलम, जकी अनवर, नईम अंसारी, हैदर अली, इदरीस सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए को लेकर लोगों को जागरूक करें एनजीओ
मोदीपुरम। नागरिकता संसोधन कानून(सीएए) को लेकर देशभर में जो विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं वह देश के विकास की राह में बाधा हैं। यह बात बुधवार को बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सेव इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने कही। उन्होंने अन्य संस्थाओं से इस कानून को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील भी की।

संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता में गलतफहमी है। इसी गलतफहमी को दूर करने और लोगों को जागरूक करने के लिए सेव इंडिया फाउंडेशन ने अन्य एनजीओ के साथ मिलकर वेस्ट यूपी के सभी शहरों में अभियान चलाएगी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कॉलेजों, कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान रविंद्र मलिक, भारत भूषण अरोड़ा, कैप्टन बीएस मीणा, इंद्रपाल बजरंगी, अक्षय पंवार, सुदेश जख्मी, विनोद चौधरी, पंकज चौधरी, सुनील शर्मा, नितिन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed