फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leaders put under house arrest, blamed the police

कांग्रेसी नेता किए गए नजरबंद, पुलिस पर लगाए आरोप

Thu, 11 Sep 2025 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders put under house arrest, blamed the police
मेरठ। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रह्मपुरी निवासी रंजन शर्मा और पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित आवास पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। अवनीश व रंजन शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी वाराणसी जाने से रोकते हुए लखनऊ में ही नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को लखनऊ जाने से रोकने के उद्देश्य से प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं को उनके-अपने आवासों पर पुलिस द्वारा नजरबंद किया जा रहा है। रंजन शर्मा और अवनीश काजला ने कहा कि यदि पुलिस को रोकना ही है तो उन गुंडों को रोका जाए जिन्होंने राहुल गांधी के काफिले पर हमला किया। कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता अपने नेता पर हुए हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। पीसीसी सदस्य सलीम खान को भी घरों पर नजरबंद कर लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस तानाशाही वाले रवैये से गहरा आक्रोश है और पार्टी ने साफ कहा है कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed