फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader Acharya Pramod Krishnam said that the BJP government has withdrawn the agriculture laws fearing defeat in the UP elections

मेरठ: आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- हार के डर से भाजपा ने वापस लिए कृषि कानून, सपा-बसपा और रालोद पर भी बोला हमला

Thu, 09 Dec 2021 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Dec 2021 08:46 PM IST
सार

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भाजपा, सपा, बसपा और रालोद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने यूपी विधानसभा चुनाव में हार के डर से कृषि कानूनों को वापस लिया है।

विज्ञापन
Congress leader Acharya Pramod Krishnam said that the BJP government has withdrawn the agriculture laws fearing defeat in the UP elections
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता व कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि कानूनों को वापस लिया है। कृष्णम गुरुवार को आजाद हिंद फौज के ध्वजवाहक जनरल शाहनवाज हुसैन की पुण्यतिथि पर मेरठ पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा के साथ ही सपा, बसपा और रालोद पर हमला बोला। 

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित मन्नत द पार्टी लॉन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जनरल शाहनवाज को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर दुख जताया। इसके बाद कहा कि किसानों को बधाई, उन्होंने अपनी ताकत से ये लड़ाई जीती। प्रधानमंत्री को भी बधाई, लेकिन ये फैसला हार के डर से लिया गया है। पिछले 32 साल से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। इस दौरान भाजपा, सपा और बसपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। लोगों को जाति और धर्म में बांट दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के मथुरा वाले बयान पर कहा कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। प्रियंका गांधी के प्रदेश में महिलाओं को टिकट में 40 प्रतिशत आरक्षण देने को ऐतिहासिक बताया। कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कांग्रेस को वोट दें। अगर प्रदेश की और दुर्दशा करनी है तो किसी को भी वोट दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

भाजपा, सपा, बसपा व रालोद का ईडी का गठजोड़
आचार्य कृष्णम ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा और रालोद का ईडी से गठजोड़ है। जो भाजपा से डरता है, वो कांग्रेस की मुखालफत करता है। पूरे देश में नेहरू गांधी परिवार और कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो भाजपा से न डरी है और न डरेगी। कांग्रेस बिना गठबंधन मजबूती से चुनाव में उतरेगी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. यूसुफ कुरैशी, शाहनवाज आलम, हाजी शहजाद यूसुफ, हेमंत प्रधान, अदनान नवाज, मोनिंदर सूद बाल्मीकि, ठाकुर तेजवीर सिंह, किशन कुमार किशनी, विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष अविनाश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed