{"_id":"68ab3c68c4a8f4666406c4ca","slug":"congress-is-preparing-a-list-of-candidates-for-the-zilla-panchayat-elections-meerut-news-c-14-1-mrt1050-955851-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव को कांग्रेस तैयार कर रही दावेदारों का चिट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव को कांग्रेस तैयार कर रही दावेदारों का चिट्ठा
विज्ञापन
- क्षेत्र में मजबूत पकड़ को माना जा रहा जीत के लिए जरूरी पहला पायदान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सियासी दलों की ओर से अब गांव-देहात में लगातार सियासत को धार दी जा रही है। कांग्रेस भी सदस्यता अभियान के जरिए गांवों में लोगों को पार्टी से जोड़कर कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है। पार्टी की ओर से पहले ही अपने दम पर जिला पंचायत चुनाव लड़ने को एलान किया जा चुका है। ऐसे में अब दावेदारों का चिट्ठा तैयार किया जा रहा है।
जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा तपने लगा है। सियासी दलों की ओर से गोटियां बिछाई जा रही हैं। सियासी समीकरणों को साधने के लिए कास्ट केमेस्ट्री का सहारा भी लिया जा रहा है। गांव-देहात में दावेदार भी राष्ट्रीय पर्व और त्योहारी शुभकामना संदेशों के जरिए अपने पक्ष में फिजां बनाने में जुटे हुए हैं। तमााम गांव-देहात की गलियों में बधाई संदेश सियासत को गरमा रहे हैं। तमाम दावेदार अपने-अपने पक्ष जातीय समीकरण बिठाने में लगे हुए हैं।
कांग्रेस अब जिला पंचायत चुनाव के जरिए वेस्ट यूपी में फिर से जड़ें मजबूत करने में जुटी है। गांव-गांव में बैठकें कर पार्टी पदाधिकारी सत्ता पक्ष पर हमला बोल रहे हैं। इसी के साथ कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों को भी गिनाया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी तमाम दावेदारों की कुंडली तैयार कर रहे हैं। क्षेत्र में मजबूत पकड़ को जीत का पहला पायदान मानते हुए हर वार्ड से दावेदारों की सूची तैयार की जा रही है। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि पार्टी गांव में संगठन को मजबूत करने के साथ ही मजबूती से चुनाव लड़ेगी। तमाम दावेदारों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।