फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress delegation going to Bahsuma stopped in Ganganagar, altercation ensued

Meerut News: बहसूमा जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को गंगानगर में रोका, नोकझोंक

Tue, 03 Feb 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Congress delegation going to Bahsuma stopped in Ganganagar, altercation ensued
मवाना रोड तलवार पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को रोक लिया, जो बहसूमा जा र - फोटो : बंकी कस्बे में वृद्धा की मौत के बाद लगी भीड़ व मौजूद पुलिस
बहसूमा क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को सोमवार को गंगानगर में रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस ने यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वापस लौटा दिया। इसके अलावा पुलिस ने गंगानगर क्षेत्र में रह रहे कई कांग्रेसियों को घर में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के बहसूमा जाने की सूचना पर सुबह 11 बजे से ही मवाना रोड तलवार पेट्रोल पंप पर सीओ सदर देहात सुधीर सिंह गंगानगर, इंचौली, भावनपुर थाना पुलिस के साथ मुस्तैद नजर आए। दोपहर दो बजे के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल गंगानगर पहुंचा तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक हरेंद्र भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला सहित अन्य नेताओं की पुलिस के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सांसद इमरान मसूद के आने की सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, सीओ किठौर प्रमोद कुमार को भी मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने रविवार रात में ही अधिकांश वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर लिया था। मुझे और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, सलीम ख़ान को भी नजरबंद किया गया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल सांसद इमरान मसूद को काशी टोल प्लाजा पर ही रोक लिया गया। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, विशाल वशिष्ठ, धूम सिंह गुर्जर, जाहिद अंसारी, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, लव कश्यप, विवेक त्यागी, सुमित विकल, सैय्यद रिहानुद्दीन, सुनीता मंडल, विक्रांत वशिष्ठ, सुनील शर्मा, मैनुद्दीन चौधरी और अरुण त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed