{"_id":"69c303649657ea050a08dd0c","slug":"congress-creates-ruckus-in-the-corporation-demands-resignation-of-the-chief-tax-assessment-officer-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1141715-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांग्रेस का निगम में हंगामा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का इस्तीफा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांग्रेस का निगम में हंगामा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का इस्तीफा मांगा
विज्ञापन
गृहकर को लेकर नगर निगम में हंगामा करते विपक्ष पार्षद। स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को निगम में गृहकर के बढ़े बिलों का विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया है। नगर निगम अफसरों को खरी-खरी सुनाई और फिर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का इस्तीफा मांग लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गृहकर बढ़ाकर आम जनता को लूटा जा रहा हैं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने निगम अफसरों को बंधक बनाने की चेतावनी भी दी।
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य कर अधिकारी शिवकुमार गौतम से उनके कार्यालय में मिला। उन्होंने पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर की गई कार्रवाई को लेकर मुख्य कर अधिकारी घेराव करते हुए जवाब-तलब किया। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में गृहकर के नाम पर आम जनता का लगातार शोषण किया जा रहा है। गलत बिलों के जरिए लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इससे कार्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। काफी बहस और विरोध के बाद मुख्य कर अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की नगर आयुक्त से फोन पर बात कराई। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, कमल जायसवाल, मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू, सलीमुद्दीन शाह, पीयूष रस्तोगी, राजू यादव व पंकज चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त का आश्वासन और चेतावनी
नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि गृहकर बिलों में सुधार के लिए प्रत्येक वार्ड में शिविर लगेंगे। उन्होंने बताया है कि 50 हजार रुपये से कम की बकाया राशि पर फिलहाल सील की कार्रवाई नहीं होगी। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गृहकर के बिल सुधारे बगैर वसूली की गई तो आंदोलन करेंगे। यदि प्रशासन की मनमानी जारी रही तो कांग्रेस व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी।