{"_id":"6b082d858fe37822d70c1bba","slug":"congress-begin-nukkad-sabha-canpaign-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1364826-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कांग्रेस का जनसंपर्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कांग्रेस का जनसंपर्क शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सियासी दलों की ओर से रैलियों का दौर भी शुरू हो गया है। सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही है। कांग्रेस की ओर से भी अब नुक्कड़ सभाएं शुरू कर जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है।
जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि सीटों को लेकर पार्टी आलाकमान निर्णय लेगा। लोगों के बीच पहुंचने के लिए आलाकमान के निर्देश पर जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाएं चालू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मलियाना, हस्तिनापुर के गणेशपुर व सरधना के ग्राम मंढियाई में चौपाल का आयोजन किया गया। इनमें पर्यवेक्षक अनंत दहिया, नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव मनोज त्यागी और सचिव विजय त्यागी आदि ने भी शिरकत की। उन्होंने बताया कि सभी नेताओं को नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए योजना बनाकर लगातार नुक्कड़ सभाओं का दायित्व पार्टी नेताओं को दिया गया है।