फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congratulations to kick boxing player Abhishek Saini

Meerut News: किक बाक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक सैनी का अभिनंदन

Tue, 18 Jun 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to kick boxing player Abhishek Saini
शाहपुर में किक बॉ​क्सिंग ​खिलाड़ी का स्वागत करते हुए
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के रामनगर कॉलोनी निवासी किक बाक्सिंग खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। कस्बे में पहुंचने पर विशाल जुलूस के बाद स्वागत समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कस्बे की रामनगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र सैनी के पुत्र बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक सैनी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने विरोधी खिलाड़ियों को हराकर प्रथम गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। सोमवार को कस्बे में पहुंचने पर सोरम मोड़ पर सैकड़ों की भीड़ ने फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत कर जुलूस के साथ शाहपुर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

देर शाम बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक सैनी का रामनगर मोहल्ले में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ी के साथ उनके कोच उदयवीर सैनी व अरविंद सेरवालिया का भी स्वागत किया। कोच उदयवीर ने बताया कि नेशनल स्तर पर गोल्ड हासिल करने वाले अभिषेक का चयन जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया गया है। स्वागत समारोह में पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि अभिषेक सैनी का स्वर्ण पदक हासिल करना समाज के लिए गौरव की बात है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन हाजी अकरम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, डा. तेजपाल सैनी, डा. प्रदीप चौहान, डा. गौरव सैनी, पलड़ी के गांव प्रधान मोनू सैनी , सभासद सोनू सैनी , मांगेराम सैनी, डॉ. महावीर सैनी, ऋषिपाल, श्यामवीर सैनी प्रधान कुसावली, विनोद सैनी, सुधीर सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed