फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflicts between Dalits and Gujjars in Meerut, subversion

मेरठ में दलित और गुर्जरों के बीच संघर्ष, पथराव, वाहनों में तोड़फोड़

Thu, 28 Sep 2017 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 28 Sep 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Conflicts between Dalits and Gujjars in Meerut, subversion
दलित-गुर्जरों के बीच संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में टीपी नगर के पूठा गांव में दलित और गुर्जर पक्ष के कुछ युवकों की नासमझी से बखेड़ा हो गया। पूठा गांव में दलित युवक की पिटाई के बदले रिठानी में गुर्जर युवक को पीट दिया गया। आरोप है कि गुर्जर पक्ष के युवकों ने दलितों के घरों के दरवाजों पर डंडे बरसाए और पथराव के साथ वाहनों में तोड़फोड़ की। एसपी सिटी के अनुसार गांव में शांति है। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जीवनपुरी रिठानी निवासी लक्की नाम के दलित युवक की दो दिन पूर्व पूठा गांव के गुर्जर बिरादरी के अनिकेत से हाथापाई हो गई थी। लेकिन गांव के बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया था। टीपी नगर पुलिस को भी ग्रामीणों ने वापस भेज दिया था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार दोपहर लक्की पूठा गांव में अपनी बिरादरी के एक व्यक्ति के यहां आया था। आरोप है कि गुर्जर बिरादरी के कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके विरोध में कुछ देर बाद जीवनपुरी रिठानी में कुछ दलित युवकों ने बाइक से गांव जा रहे पूठा निवासी अर्चित को पीट दिया। आरोप है कि अर्चित से मारपीट का पता चलते ही गुर्जर बिरादरी के दर्जनों युवक एकत्रित हो गए। दलित पक्ष का आरोप है कि गुर्जर युवकों ने उनके घर लाठी-डंडों से धावा बोल लिया। घरों पर पथराव किया। महिलाओं से बदसलूकी की। दरवाजे बंद कर लिए तो उन पर डंडे मारे। आंगन में खड़ी गोल्डी, नरेश और चंदर की बाइक और चीनू की कार में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


पढ़ें : Encounter : 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग, इनामी बदमाश ढेर, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

Conflicts between Dalits and Gujjars in Meerut, subversion
भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस को दलित महिलाओं ने घेर लिया। पूछा कि गुर्जर युवकों का झगड़ा जीवनपुरी के युवक से हुआ तो हमारे घरों पर हमला क्यों किया। दलित पक्ष की ओर से 18 नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गयी। उधर, गुर्जर पक्ष का कहना था कि जीवनपुरी रिठानी दलित बहुल है, जो उनके गांव के रास्ते में पड़ता है। गांव आते समय रास्ते में वहां के दलित युवक आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। बाद में एसपी सिटी पुलिस और पीएसी लेकर पहुंचे। विधायक सोमेंद्र तोमर भी पहुंचे। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार दो युवकों में मारपीट के बाद दो पक्षों में गलतफहमी पैदा हो गई। कुछ युवकों की नासमझी से माहौल गर्म हुआ। गांव के दोनों बिरादरी के बुजुर्ग इस विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते। वे लोग आपस में पंचायत कर समस्या का हल निकाल रहे हैं। 

गलियों में घूमे विधायक 
गांव में पहुंचे विधायक सोमेंद्र तोमर, एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने गलियों में घूमकर दलित महिलाओं का दर्द सुना। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमने घर के दरवाजे बंद किए तो गुर्जर पक्ष के युवकों ने दरवाजों पर डंडे बरसाए। अमित नाम के दलित दिव्यांग को भी युवकों ने डंडे मारे। मारपीट जीवनपुरी रिठानी और पूठा के युवकों में हुई थी। 

पंचायत में नहीं निकला नतीजा 
देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में गांव के जगदीश गुर्जर के घेर में पंचायत हुई। विधायक ने भी कहा कि दोनों पक्षों को गांव में साथ-साथ रहना है इसलिए विवाद खत्म करें। पंचायत में जगदीश सिंह, सुभाष सिंह, अनिल चौधरी, गोपी चंद, सर्वेश कुमार, कुंवरपाल सिंह, सरजीत सिंह और दलित पक्ष से महेंद्र सिंह, कृष्णपाल, मोहर सिंह, सीमा, मुन्नी आदि मौजूद थीं। पुलिस चाहती थी कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाए। लेकिन पंचायत में कोई नतीजा न निकलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की। एसओ टीपी नगर के अनुसार दलित पक्ष से घर पर हमला, तोड़फोड़, पथराव ,जाति सूचक शब्द कहने आदि के आरोप में 18 नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार पूठा के गुर्जर पक्ष से रिठानी के दलित पक्ष के युवकों के खिलाफ मारपीट का केस लिखा गया है। तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed