फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict over installation of gate of house in Lohiyanagar, firing, four injured

Meerut News: लोहियानगर में मकान का गेट लगाने को लेकर संघर्ष, फायरिंग, चार घायल

Fri, 12 Jul 2024 06:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Conflict over installation of gate of house in Lohiyanagar, firing, four injured
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में बुधवार रात निर्माणाधीन मकान में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर पथराव और हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

घोसीपुरा निवासी मुदस्सिर ने बताया कि वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। मुदस्सिर का पड़ोसी वसी से पिछले दो माह से निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। जिस पर उन्होंने सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट ने एक माह पूर्व दूसरे पक्ष को निर्माण कार्य में कोई बाधा न डालने के आदेश दिए थे। उन्होंने एक शिकायती पत्र एसएसपी कार्यालय में दिया था।
विज्ञापन

इस बात को लेकर दूसरा पक्ष उनके परिवार से रंजिश रखने लगा। आरोप है कि वसी और उसके पुत्र कोर्ट का आदेश भी मानने को तैयार नहीं हैं। बुधवार देर रात कई लोग उनके घर पहुंचे और धमकी दी कि निर्माण बंद नहीं किया तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने निर्माण तोड़ने का भी प्रयास किया। इस दौरान भाई ताहिर व बेटे दानियाल ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ताहिर, बेटा दानियाल, मुदस्सिर एक अन्य घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था, छह लोगों के खिलाफ बीएनएस की बलवा की धारा 119 (2), मारपीट की धारा 115 (2) और धमकी की धारा 352, 351 (2) और 351 (3) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed