फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in Dole dispute in Mahadev village, four injured

महादेव गांव में डोल के विवाद में संघर्ष, चार घायल

Sun, 07 Mar 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Conflict in Dole dispute in Mahadev village, four injured
महादेव गांव में डोल के विवाद में संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के महादेव गांव में डोल के विवाद में कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गाजियाबाद के मोरटा गांव निवासी प्रमोद त्यागी ने क्षेत्र के महादेव गांव में खेती के लिए जमीन खरीद रखी है। उन्होंने अपनी जमीन को गांव के ही अली हसन को ठेके पर दे रखा है। शनिवार को खेत की डोल काटने के विवाद में प्रमोद त्यागी और पड़ोसी राजेश के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और धारदार हथियार चलें। एक पक्ष के प्रमोद त्यागी, उनका बेटा सचिन, आबिद, अली हसन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। प्रमोद और सचिन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रमोद की ओर से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जबकि राजेश ने दूसरे पक्ष के सात लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed