फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conduct Panchayat elections on time, otherwise extend the tenure

Meerut News: समय पर कराएं पंचायत चुनाव, नहीं तो कार्यकाल बढ़ाएं

Mon, 18 May 2026 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 18 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Conduct Panchayat elections on time, otherwise extend the tenure
---- प्रधानों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन



हस्तिनापुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वाधान में विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने समय पर पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया।
ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इससे पंचायतों में दोबारा प्रशासक व्यवस्था लागू होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि पूर्व में प्रशासक व्यवस्था लागू होने के दौरान पंचायतों की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। गांवों में विकास कार्यों के संचालन में भी समस्याएं उत्पन्न हुई थीं। ग्राम पंचायतें भारतीय लोकतंत्र की मूल इकाई हैं और ग्रामीण विकास योजनाओं का संचालन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से ही पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संभव हो पाता है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि पंचायतों में फिर से प्रशासक व्यवस्था लागू की जाती है तो इससे ग्रामीण जनता की भागीदारी कम होगी और पंचायतों की स्वतंत्र कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। प्रधानों ने मांग की कि पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएं। यदि किसी कारणवश चुनाव समय पर संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए ताकि विकास कार्य बाधित न हों। इस दौरान संगठन से जुड़े कई ग्राम प्रधान भवर सिंह, अमित कुमार, गुरुवचन सिंह, रकमपाल, मूलचंद, सोरन सिंह, मनोज कुमार आशु त्यागी आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed