{"_id":"6974e3f76493fc67ab04dbf3","slug":"condoles-the-passing-away-of-dr-ashutosh-poonia-meerut-news-c-73-1-mct1007-106133-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डॉ आशुतोष पूनिया की मौत पर शोक व्यक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डॉ आशुतोष पूनिया की मौत पर शोक व्यक्त किया
Sat, 24 Jan 2026 08:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 24 Jan 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
रोहटा। विकास खंड गांव डालमपुर में सड़क हादसे में मृतक डॉक्टर आशुतोष पूनिया के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया।
सोमवार देर रात बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में डालमपुर निवासी डॉक्टर आशुतोष पूनिया की मौत हो गई थी। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी किसान सीएम पूनिया के आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर अक्षय रोहटा, कुलदीप प्रधान, अभिमन्यु सांगवान, दीपक, अनिल, विवेक बेनीवाल, आयुष चौधरी, नीरज कौशिक, सुभाष प्रधान, राजपाल दारोगा, मांगेराम शर्मा, संजय बावरा, बिट्टू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।