{"_id":"68a7192eb975e130df0e883f","slug":"conclusion-of-three-day-security-and-safety-training-camp-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109829-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन
Thu, 21 Aug 2025 06:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पुस्तकालय सभागार में तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल शिक्षकों को जागरूक बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों और समाज के लिए भी सुरक्षा का सशक्त संदेश पहुंचाते हैं।
नरेश कुमार ने समापन सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। अरविंद गौरव (सहायक अध्यापक) ने खाद एवं संतुलित आहार तथा व्यायाम विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। आभा अग्रवाल एवं नरेंद्र सिंह ने योग, ध्यान एवं आसनों के माध्यम से आत्म-सिद्धि और आत्म-जागरण के उपायों पर विचार रखे। प्रदीप कुमार (प्रवक्ता) ने प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन की जटिलताओं और उनके पूर्व , दौरान एवं पश्चात प्रभावी समाधान पर प्रशिक्षित किया। अर्चना शर्मा (सेबी प्रतिनिधि) ने वित्तीय सुरक्षा, संरक्षा एवं बैंकिंग संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। श्योराज सिंह (उप निरीक्षक, यातायात) ने यातायात नियमों के बारे में बताया। संचालन नरेश कुमार (नोडल) एवं अन्य सहयोगियों ने किया। प्रशिक्षण का चतुर्थ बैच 22 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगा। जिसमें नए प्रतिभागियों को इसी प्रकार के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।