फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Concern was expressed over the social evils prevalent in society.

Meerut News: समाज में फैली कुरीतियों पर चिंता जताई

Sun, 19 Apr 2026 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Concern was expressed over the social evils prevalent in society.
जाट समाज की बैठक में शामिल पदाधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक टूर एंड ट्रैवल्स के कार्यालय पर शनिवार को जाट समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें समाज में फैली कुरीतियों पर चिंता जताई गई। जैसे मृत्युभोज व नशाखोरी जैसे बुराइयां दूर करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि मृत्यु भोज में दिखावे की होड़ लगी है। इसमें गरीब आदमी परेशान हो रहा है। युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह मलिक ने की। संचालन चौधरी कल्याण सिंह ने किया। इसमें सेवानिवृत्त कर्नल एसपी सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी मवाना रोड पर हुए हमले की निंदा की गई। इस दौरान चौधरी जयवीर सिंह, जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह, डीके बलियान, गजेंद्र सिंह पायल, ओमपाल बाना, सुधीर चौधरी, विनोद कुमार तोमर, सुखबीर मलिक, डॉ. रवि कुमार, राजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह और वीरसेन तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed