फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Completed the pleasant journey from Meerut to Delhi in 40 minutes with Raftaar.

Meerut News: रफ्तार संग 40 मिनट में पूरा किया मेरठ से दिल्ली तक का सुहाना सफर

Mon, 06 Jan 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Completed the pleasant journey from Meerut to Delhi in 40 minutes with Raftaar.
साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर प्रधान मंत्री के चित्रों के साथ सेल्फी लेती स्कूल की छात्र छात्राए
बस में लगता है लगभग डेढ़ घंटा, रैपिड में सुविधा के साथ समय की भी बचत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली, नोएडा जाने-आने वाले स्थानीय यात्रियों को रविवार को रफ्तार और सुविधा भरे सफर की सौगात मिली है। मेरठ साउथ से आनंद विहार व न्यू अशोक नगर दिल्ली तक नमो भारत रैपिड रेल से सुहाना सफर लगभग 40 मिनट में तय किया। जबकि बस से ये सफर तय करने में लगभग डेढ़ घंटा लगता है। खास बात यह है कि यात्री अगर नमो भारत मोबाइल एप का इस्तेमाल करें तो बस के किराये की तुलना में उनकी जेब पर भी अधिक असर नहीं पड़ेगा।
मेरठ से दिल्ली व नोएडा के लिए करीब पचास हजार लोग ट्रेन, बस और अन्य वाहन से जाते और आते हैं। अब इन यात्रियों को मेरठ साउथ से आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और नोएडा तक पहुंचने का विकल्प नमो भारत ट्रेन के रूप में मिल गया है। मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक साधारण कोच का किराया 150 रुपये है। प्रीमियम कोच का किराया 230 रुपये रखा गया है। नोएडा डिपो के सीनियर स्टेशन इंचार्ज राजेश कुमार त्यागी बताते हैं कि रोजाना बसें 93 फेरे नोएडा-मेरठ और आनंद विहार के लिए 70 फेरे चक्कर लगाती हैं।
विज्ञापन


नमो भारत एप से टिकट पर दस फीसदी छूट

यात्रियों ने नमो भारत एप (इसे पहले आरआरटीएस कनेक्ट एप के नाम से जाना जाता था) का उपयोग करने में काफी उत्साह दिखाया है। वे एप के माध्यम से 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठा रहे हैं। एप में लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, रियल-टाइम पार्किंग उपलब्धता, लास्ट माइल कनेक्टिविटी विकल्प, स्टेशन सुविधाएं, स्टेशन नेविगेशन, खोया-पाया सेवा सहित अन्य सुविधाएं दी गई हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि ऐप के जरिए दस फीसदी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो का भी तेजी से चल रहा काम
मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। अफसरों के मुताबिक शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। ओएचई का काम तेजी से चल रहा है, जो ब्रह्मपुरी तक आखिरी चरण में पहुंच गया है। ऐसे में जल्द ही यहां नमो भारत का संचालन शुरू होगा।

नमो भारत रैपिड का किराया

स्टेशन साधारण कोच प्रीमियम कोच
(मेरठ साउथ से) किराया किराया

मोदीनगर नॉर्थ 30 45
मोदीनगर साउथ 40 60

मुराद नगर 60 90
दुहाई डिपो 80 120

दुहाई 70 105
गुलधर 80 120

गाजियाबाद 90 135
साहिबाबाद 110 165

आनंद विहार 130 195
न्यू अशोक नगर 150 225


रोडवेज बस किराया

- मेरठ से नोएडा 122 रुपये
- मेरठ से कौशांबी 120 रुपये

- मेरठ से आनंद विहार 92 रुपये
- परतापुर से आनंद विहार 70 रुपये
नोट- ये किराये की दर वाया मोदीनगर दिल्ली रोड से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed