फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complete embankment work before the floods; negligence will not be tolerated: ADM

बाढ़ से पहले पूरा करें तटबंध का कार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीएम

Wed, 10 Jun 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Complete embankment work before the floods; negligence will not be tolerated: ADM
मनोहरपुर गंगा घाट पर पहुंचे एसडीएम एसडीएम किया निरीक्षण स्रोत संवाद
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। शासन के निर्देश पर बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने एसडीएम संतोष कुमार और तहसीलदार निरंकार सिंह के साथ खादर क्षेत्र के मनोहरपुर भीमकुंड गंगा घाट पहुंचकर सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने गंगा किनारे चल रहे तटबंध निर्माण एवं कटानरोधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। एडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त की और निर्माण की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी बाढ़ सुरक्षा कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कर लिए जाएं ताकि खादर क्षेत्र के गांवों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों को मजबूत करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सिरजेपुर गांव से मनोहरपुर गंगा घाट तक बनाए जा रहे तटबंध और सुरक्षा कार्यों की भी समीक्षा की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। गंगा नदी के कटान को रोकने के लिए लगाए जा रहे स्टड और अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी भी अधिकारियों ने एडीएम को दी।

एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बाढ़ से पूर्व सभी तटबंध एवं सुरक्षा संबंधी कार्य पूरे किए जाने हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed