फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint with ADG on latecomment in investigation

जांच में लेटलतीफी पर एडीजी से शिकायत

Sun, 21 Jun 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Complaint with ADG on latecomment in investigation
मेरठ। एसपी सिटी द्वारा जांच में लेटलतीफी करने पर पीड़ित ने शनिवार को एडीजी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। आरोप लगाया कि एसपी सिटी के द्वारा जांच प्रभावित की जा सकती है। एडीजी ने एसपी सिटी को मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

नंगलाताशी कंकरखेड़ा निवासी सोनू उर्फ साहिल ने एक सप्ताह पहले एडीजी ऑफिस में सीओ दौराला और कंकरखेड़ा थाना पुलिस की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसके करोड़ों रुपए कीमत की जमीन का जबरन बैनामा कराने के लिए उसे हिरासत में लिया था। एडीजी ने एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। एक सप्ताह बीतने के बाद पीड़ित सोनू ने शनिवार को एडीजी ऑफिस पहुंचकर फिर शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस के खिलाफ शिकायत करने के बाद से उसकी जान को खतरा बना हुआ है। एसपी सिटी द्वारा की जा रही जांच देरी से हो रही है। सोनू ने एडीजी से मामले में कई बातें भी बताईं, जिसके बाद एडीजी ने एसपी सिटी को अपने ऑफिस में बुलाकर निर्देश दिए कि इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि जांच रिपोर्ट निष्पक्ष होगी। किसी बिंदु पर शंका या फिर प्रश्न चिन्ह नहीं होगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

सीओ दौराला को बचाने की कोशिश तो नहीं
पुलिस द्वारा हो रही जांच में सीओ दौराला को बचाने की कोशिश करने की चर्चाएं जोरों से चल रही हैं। होटल मालिक की गिरफ्तारी के मामले में भी अभी तक जांच रिपोर्ट एडीजी को प्रस्तुत नहीं की गई। सवाल उठता है कि आखिर गंभीर मामलों में भी जांच रिपोर्ट में लेट लतीफी होगी तो कैसे आम जनता को पुलिस इंसाफ दे पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed