{"_id":"6942a5084677c4f27600e3d1","slug":"complaint-to-sdm-regarding-illegal-occupation-of-residential-plot-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110749-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आवासीय प्लाट पर अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आवासीय प्लाट पर अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव भूनी में एक आवासीय प्लाट पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव भूनी निवासी अतर सिंह ने एसडीएम सरधना को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके पैतृक आवासीय प्लाट पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
अतर सिंह के अनुसार उन्हें यह प्लाट अपने पिता बनवारी लाल से विरासत में प्राप्त हुआ है। दिल्ली में नौकरी के कारण उन्होंने प्लाट की देखरेख के लिए गांव के ही राजेश, शुभम और संतोष को जिम्मेदारी दी थी। आरोप है कि इसी दौरान उक्त लोगों ने प्लाट पर ईंटें मंगवाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब वह गांव पहुंचा और कब्जा करने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जानबूझकर विवाद की स्थिति पैदा कर दी। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी खुलेआम प्लाट पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।