मेरठ: लालकुर्ती पैंठ में महिलाओं से छेड़छाड़, लखनऊ तक गूंजा मामला, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
समाजसेवी सचिन सिरोही का कहना है कि लालकुर्ती पैंठ बाजार में हिंदू महिलाएं दूर-दराज से खरीदारी करने के लिए आती हैं। यहां उनके साथ छेड़छाड़ की जाती हैं।
विस्तार
मेरठ में लालकुर्ती पैंठ टायर वाली गली में एक समुदाय द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ और अवैध रूप से सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पोर्टल पर शिकायत कर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सचिन सिरोही ने कहा कि यदि इस मामले को गंभीरता से पुलिस और नगर निगम टीम द्वारा नहीं लिया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
वह बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को सजा दिलाकर रहेंगे।
समाजसेवी सचिन सिरोही ने बताया कि लालकुर्ती पैंठ बाजार टायर वाली गली में हिंदू महिलाएं दूर-दराज से खरीदारी करने के लिए आती हैं। यहां अवैध रूप से सड़क पर दूसरे समुदाय के युवकों ने टेबल और स्टॉल लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। यहां पर मुस्लिम युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जानबूझकर महिलाओं से टच होकर निकलते हैं। यहां पर अवैध रूप से पार्किंग भी संचालित की हुई है। जिसके पास नगर निगम और कैंट बोर्ड की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं यहां पर मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं भी कुछ असमाजिक तत्व कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें
सचिन सिरोही ने मांग रखी कि छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अतिक्रमण और टेबल पर सामान बेचने वालों को तत्काल हटाया जाए। पार्किंग हटाने की भी मांग रखी है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार
सचिन सिरोही ने बताया कि वह कई बार इस मुद्दे को स्थानीय अधिकारियों के बीच उठा चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सचिन सिरोही ने बताया कि इसकी एक-एक प्रतिलिपि, एडीजी मेरठ जोन, आईजी रेंज, एसएसपी, एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक को भी भेजी गई है।