फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint of serving liquor raids candidate's house

शराब परोसे जाने की शिकायत पर प्रत्याशी के घर छापा

Fri, 16 Apr 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Complaint of serving liquor raids candidate's house
शराब परोसे जाने की शिकायत पर प्रत्याशी के घर छापा
विज्ञापन

किठौर। चुनाव में शराब परोसे जाने की शिकायत पर थाना क्षेत्र के एक गांव में आबकारी और पुलिस टीम ने प्रधान और बीडीसी प्रत्याशी के छापा मारा। मौके पर मौजूद लोग पुलिस को देख भाग निकले। मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद होने की बात कही जा रही है। लेकिन पुलिस ने प्रत्याशियों के घर शराब मिलने की पुष्टि नहीं की है। प्रत्याशी का बेटा दिल्ली पुलिस में नौकरी कर रहा है।
क्षेत्र के गांव में दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मां प्रधान और पिता बीडीसी चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकारियों को जानकारी दी गई कि बृहस्पतिवार को गांव में करीब साढे तीन बजे चुनाव के लिए जुलूस निकाला गया। जिसके बाद दावत में दिल्ली से लाई गई शराब परोसी गई। इसी बीच किसी ने स्थानीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की गई, जिसके बाद आबकारी टीम के साथ पुलिस गांव में मौके पर पहुंची। कुछ लोगों का कहना है कि मौके से शराब बरामद की गई है, लेकिन पुलिस ने इनकार किया।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है की गांव में एक किसान के यहां थोड़ी मात्रा में शराब पकड़ी है। प्रत्याशी या चुनाव से उसका कोई लेना देना नही है, अभी बरामद शराब की गिनती कराई जा रही। सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed