{"_id":"6a0756f7af8c7849a20c0a1e","slug":"complaint-of-mining-at-night-in-tarapur-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104879-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तारापुर में रात में खनन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तारापुर में रात में खनन की शिकायत
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने कहा- तटबंध के नाम पर बेची जा रही मिट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव तारापुर में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से गांव के समीप एक किसान के खेत में रात के समय अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर डंपरों से ढुलाई की जा रही है।
ग्राम प्रधान अनिल कुमार समेत स्थानीय लोगों ने पहले वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। खनन नहीं रुकने पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने एसडीएम मवाना संतोष कुमार को मामले की जानकारी दी। ग्रामीण जोधा सिंह, प्रदीप, विक्रम, धर्मेंद्र, कुसुमपाल, लतिराम आदि ने बताया कि तटबंध निर्माण के नाम पर मिट्टी का खनन कर उसे स्थानीय किसानों को बेचा जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद वन विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है। वहीं तारापुर से शहजादपुर जाने वाले मार्ग पर लगातार दौड़ रहे भारी डंपरों से हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चौड़ी की गई सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम मवाना संतोष कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन की शिकायत की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही खनन रुकवाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।