फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint of encroachment on government drain and Chakrod, demand for measurement

Meerut News: सरकारी नाली और चकरोड़ पर कब्जे की शिकायत, पैमाइश कराने की मांग

Wed, 13 May 2026 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Complaint of encroachment on government drain and Chakrod, demand for measurement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा करनावल निवासी मनोज कुमार ने तहसील प्रशासन से सरकारी सिंचाई नाली और चकरोड़ पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।


प्रार्थना पत्र में मनोज कुमार ने बताया कि करनावल के कुछ किसानों ने सिंचाई नाली और चकरोड़ को काटकर अपनी भूमि में मिला लिया है तथा उस पर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे उनकी भूमि का रकबा कम हो रहा है। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से भूमि, सिंचाई नाली और चकरोड़ की पैमाइश कराकर वास्तविक रकबा बहाल कराने तथा अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर राजस्व टीम के माध्यम से पैमाइश कराने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed