फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   complaint from SDM for not giving ration

एसडीएम से राशन नहीं देने की शिकायत की

Thu, 28 Nov 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
complaint from SDM for not giving ration
मवाना। मवाना खुर्द के राशन उपभोक्ताओं ने एसडीएम को दिए पत्र में राशन विक्रेता पर आदेश के बावजूद राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। डीलर एवं आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मवाना खुर्द निवासी दिलदार सिद्दीकी ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि राशन डीलर एवं आपूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है। उनके आदेश के बावजूद 30 गरीब महिलाओं को राशन नहीं दिया है। हालांकि उनकी यूनिट पूरी और सही नेट पर चल रही है। इस माह से पहले राशन भी मिल रहा था। आपका आदेश भी क्यों नहीं माना जा रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं। डीलर एवं आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने, गरीबों को राशन एवं केरोसिन दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरओ को स्थलीय निरीक्षण/दस्तावेज परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी गुलफाम ने एसडीएम को दिए पत्र में एक व्यक्ति पर उसके प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पत्र में प्लॉट को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी गुलफाम पुत्र मुमताज ने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को दिए पत्र में कहा कि उसने 26 मार्च 19 को एक प्लॉट मोहल्ला तिहाई चौधरीपुरा में खरीदा है। इस पर एक व्यक्ति ने जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। वह 26 नवंबर की रात अपने प्लॉट पर खड़ा था। आरोपी पांच अज्ञात लोगों के साथ आया तथा गालीगलौज कर धमकी दी कि यदि भविष्य में यहां आया तो यहीं दफन कर देंगे। आरोपी से जानमाल को खतरा है। प्लॉट को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed