फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint filed against accused for injuring a dog by shooting it with pellets.

Meerut News: कुत्ते को छर्रे मारकर घायल किया, आरोपी की शिकायत

Mon, 15 Jun 2026 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against accused for injuring a dog by shooting it with pellets.
- घायल पशु को उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव में एक कुत्ते को छर्रे मारकर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पशु संरक्षण संस्था के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर घायल कुत्ते को उपचार के लिए दिल्ली भिजवाया।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी एक युवक का पालतू कुत्ता कुछ दिन पहले एक अन्य कुत्ते के हमले में मारा गया था। इसके बाद आक्रोशित युवक ने एक कुत्ते पर छर्रे वाली गन से फायर कर दिया। जिससे छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ पशु अधिकारों के लिए कार्य करने वाली संस्था के प्रतिनिधि भी गांव पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद घायल कुत्ते को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। बताया गया है कि चिकित्सकीय देखरेख के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पशु के साथ क्रूरता किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed