{"_id":"5f7b5a84e0f51c3c2b20be14","slug":"complaint-against-bhim-army-founder-chandrashekhar-accused-of-commenting-on-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के खिलाफ तहरीर दी, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के खिलाफ तहरीर दी, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने का आरोप
Mon, 05 Oct 2020 11:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर से सटे गजरौलाशिव भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के खिलाफ जातीय टिप्पणी करने के मामले में उपदेश राणा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आशीष राजपूत ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
आशीष राजपूत ने तहरीर में कहा है कि चंद्रशेखर ने मीडिया के सामने मुख्यमंत्री पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हाथरस कांड पर चंद्रशेखर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री जिले के प्रमुख अधिकारियों से मिलकर हाथरस की घटना को छिपे रहे हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी जाति के लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। आशीष राजपूत का कहा है कि योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वह एक संत हैं। उन्होंने कभी भी खुद को एक जाति का नहीं बताया है। कहा कि वे चंद्रशेखर के बयान से आहत हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर जैसों की नीति प्रदेश में जातीय संघर्ष कराने की है। आशीष राजपूत ने भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नीतेश राजपूत, दर्शन ठेकेदार, मनोज कुमार, सुमित, राजकुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/