फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   complain found false in inquary

जांच में भुगतान की शिकायत झूठी पाई

Sun, 18 Aug 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
complain found false in inquary
फलावदा में शौचालयों की जांच करते ईओ मवाना। - फोटो : MAWANA
फलावदा। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराए बिना भुगतान किए जाने के दावों की जांच के दौरान हवा निकल गई। सभासदों द्वारा तहसील दिवस में की गई इस शिकायत की जांच के दौरान फर्जी भुगतान का मामला ही सामने नहीं आया।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत के सभासदों द्वारा नगर में शौचालय निर्माण कराए बिना ठेकेदार को पेमेंट करने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत की गई थी। इस मामले की जांच के लिए अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मवाना को नियुक्त किया गया था। मवाना नगर पालिका के ईओ सुनील कुमार ने शनिवार को फलावदा पहुंचकर जांच की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर 32 सामुदायिक सार्वजनिक शौचालय मौके पर पाए गए। नगर पंचायत द्वारा उपरोक्त शौचालय का ही पेमेंट ठेकेदार को किया गया है। नगर पंचायत द्वारा स्क्रैप के मूल्यांकन नहीं कराए जाने का मामला अवश्य सामने आया है। बहरहाल फर्जी पेमेंट का दावा जांच में हवाई साबित हो गया। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार के मुताबिक बोर्ड बैठक में प्रस्तावित स्थानों पर शौचालय का निर्माण नहीं होना पाया गया, लेकिन ठेकेदार को पेमेंट निर्मित शौचालय का ही किया गया है। इस संबंध में चेयरमैन अब्दुल समद का कहना है कि नगर में दो स्थानों पर शौचालय निर्माण का विरोध किए जाने के चलते स्थान बदलकर अन्यत्र बनाए हैं। उन्होंने शिकायत को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed