{"_id":"6a0b1750ae3921259700b1d6","slug":"competitions-increase-self-confidence-jagdish-tyagi-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107250-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं से बढ़ता है आत्मविश्वास : जगदीश त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं से बढ़ता है आत्मविश्वास : जगदीश त्यागी
विज्ञापन
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल में ओलंपियाड विजेताओं का सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड के विजेताओं का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को अमर उजाला राष्ट्रीय ओलंपियाड के प्रतिभागी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ। प्रतिभाशाली छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी, आत्मविश्वास चेहरे पर झलक रही थी।
स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ओलंपियाड के छात्रों को आमंत्रित किया गया था। संस्था के सचिव जगदीश त्यागी ने कहा ऐसे आयोजन बच्चों का बौद्धिक विकास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाते हैं। स्कूल का मकसद किताबी ज्ञान से आगे सर्वांगीण विकास है प्रधानाचार्य जिया जैदी ने कहा कि ओलंपियाड छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। विद्यार्थी इस तरह की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सक्षम हो जाते हैं। कार्यक्रम में अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन का संकल्प लिया।