फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal tension after couple suicide in Meerut

यूपी: प्रेमी युगल की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव, पथराव और तोड़फोड़

Fri, 07 Sep 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Sep 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Communal tension after couple suicide in Meerut
Communal Trouble in Meerut - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी युगल की मौत के बाद तनाव फैल गया। प्रेमी युगल ने जहर खा लिया था, जिसके बाद प्रेमी की कुछ देर में मौत हो गई थी। वहीं प्रेमी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मामले ने सांप्रदायिक रुप ले लिया। 

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। सरधना के रार्धना गांव में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों अलग अलग समुदाय से थे और इसके बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। 
विज्ञापन


स्थानीय चिकित्सक पर लड़की के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर पथराव और तोड़फोड़ की गई। वाहनों में आगजनी की कोशिश हुई। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार रार्धना निवासी खालिद (22) पुत्र मुनव्वर पढ़ाई के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। गांव की किशोरी से उसका प्रेम प्रसंग था। 

Communal tension after couple suicide in Meerut
मेरठ में तनाव के बाद पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को लड़की के परिजन जाहरवीर म्हाड़ी का मेला देखने गए थे। तभी दोपहर में पड़ोसी युवक उसके घर जा पहुंचा। परिजन मेले से वापस आए तो दोनों को देख जमकर फटकार लगाई। 

इसके बाद दोनों ने सल्फास पाउडर खा लिया तो परिजन इन्हें गांव में ही डॉ. कमाल के क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने कह दिया कि किशोरी ने जहर नहीं खाया और सिर्फ युवक को अस्पताल रेफर कर दिया।

 लेकिन परिजन जब किशोरी को अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर पर इलाज न करने का आरोप लगाकर भीड़ ने घर पर हमला बोलकर तोड़फोड़ कर दी। 

डॉक्टर के भाई तनवीर और क्लीनिक पर बैठने वाले शमशुद्दीन के घर पर भी पथराव किया। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सरधना संतोष सिंह के अलावा कई थानों की फोर्स और पीएसी गांव में पहुंच गई। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed