फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal tension after attack on Woman in Madhavapuram Meerut, two communities fight

मेरठ: माधवपुरम में युवती पर हमला, दो समुदाय आमने-सामने, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 22 Jan 2021 01:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 Jan 2021 01:35 AM IST
सार

वारदात से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पथराव का आरोप लगाया 
 

विज्ञापन
communal tension after attack on Woman in Madhavapuram Meerut, two communities fight
मौके पर मौजूदबजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के माधवपुरम में एक युवती पर जानलेवा हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।  ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि युवती दवा की कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन


युवती दवा देने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के घर गई थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थिति सामान्य है। 

यह भी पढ़ें:रिश्तों का खून: खौफनाक हैं ये चार बड़ी वारदातें, खुलासा होने पर अफसर भी हैरान, देखें तस्वीरें

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा
युवती पर हमले की जानकारी लगते ही  बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। बजरंग दल के महामंत्री हिमांशु शर्मा ने एसपी सिटी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा है कि मारपीट के साथ पथराव भी किया है। युवती से छेड़छाड़ होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed