फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal conflicts after minor dispute in Sardhana Meerut, many injured fierce petting and firing

यूपी: सरधना में मामूली विवाद को लेकर सांप्रदायिक संघर्ष, जमकर पथराव व फायरिंग, आधा दर्जन घायल

Sun, 10 Feb 2019 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Feb 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Communal conflicts after minor dispute in Sardhana Meerut, many injured fierce petting and firing
meerut news
यूपी के मेरठ से सटे सरधना में रविवार को मामूली विवाद पर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई। इस घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सरधना थानाक्षेत्र के दुर्वेशपुर गांव में अनूसूचित जाति के अंकुर पुत्र सुरेश  बुधवार को साइकिल लेकर आ रहा था इस दौरान मुस्लिम पक्ष के शब्बीर पुत्र रमजान को साइकिल की साइड लग गई। इस पर दोनों में कहा-सुनी होने के बाद मामला निपट गया। 
विज्ञापन

शनिवार को अंकुर की चचेरी बहन की शादी थी। शाम के समय वह अपने घर से रिश्तेदारों को छोड़ने जा रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर से कहा सुनी हो गई। काफी मारपीट के बाद रात को जैसे-तैसे मामला शांत हुआ, लेकिन सुबह होते ही दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। 

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। इस दौरान दो दर्जन राउंड फायरिंग हुई। मारपीट और फायरिंग में दोनों पक्षों से अंकुर शौकत, रमजान, शब्बीर, कवंरजहां, निजामुद्दीन बुरी तरह घायल हुए हैं। लोगों ने झगड़े की सूचना डायल 100 को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर के अनुसार इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच चल रही है मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed