फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal clash over gate in Lalkurti

मेरठ के लालकुर्ती में गेट लगाने को लेकर सांप्रदायिक टकराव, मचा हड़कंप, कई हिरासत में

Thu, 27 Feb 2020 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Communal clash over gate in Lalkurti
meerut police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लालकुर्ती में बुधवार देर शाम गेट लगाने को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया। सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली। लाठी भांजते हुए भीड़ को मौके से खदेड़ा। दोनों पक्षों के कई लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया। देर रात क्षेत्र के स्थानीय लोगाें के हस्तक्षेप पर मामले में समझौता हो गया। हालांकि, सीओ ने एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों को देर रात तक थाने में ही बिठाए रखा।

विज्ञापन


जामुन मोहल्ला निवासी खान मोहम्मद बुधवार शाम एक गेट लगा रहा था। सामने रहने वाले श्याम सुंदर ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच नोकझोंक हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद पत्थरबाजी और फायरिंग तक की गई। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 

सांप्रदायिक टकराव की सूचना मिलते ही कई थानों के पुलिस बल के साथ ही सीओ कैंट हरिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया और क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

समझौता कराने थाने पहुंचे व्यापारी
जामुन मोहल्ले में सांप्रदायिक टकराव की सूचना मिलते ही बसपा नेता सुनील वाधवा, क्षेत्रीय पार्षद पति अजमल कमाल समेत कई व्यापारी नेता थाने पहुंचे। उन्होंने दिल्ली के हालातों का हवाला देते हुए दोनों पक्षों को खूब खरी-खोटी सुनाई। लोगों का दबाव बढ़ते देख दोनों पक्ष गलती का एहसास करने लगे।

 

थाने में भी एक बार नोकझोंक का माहौल बना, लेकिन पुलिस ने चेतावनी देकर शांत करा दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों ने माफी मांगी और दोबारा विवाद न करने का भरोसा दिया। जिसके बाद समझौता हो गया। हालांकि, देर रात तक सीओ ने दोनों पक्षों को थाने में बैठाए रखा।


 

गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। कई थानों की पुलिस मौके पर भेजकर स्थिति को संभाला। माफी मांगे जाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र पुलिस बल तैनात किया गया है। - एएन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed