फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commotion in Tahir Hussain's area after a shopkeeper forcibly opened the door.

Meerut News: पूर्वा ताहिर हुसैन में दुकानदार ने जबरन दरवाजा खोला, हंगामा

Sun, 05 Jul 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Commotion in Tahir Hussain's area after a shopkeeper forcibly opened the door.
देहली गेट थाना पुलिस पर लोगों ने लगाया मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पूर्वा ताहिर हुसैन में एक दुकानदार ने पीछे गली में दरवाजा खोल दिया। जिसका मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने विरोध किया। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा मौके पर पहुंचे दरवाजा बंद करने की मांग रखी। एसएसपी अविनाश पांडेय को कॉल कर जानकारी दी। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की बात कही है। दोनों पक्षों में टकराव के हालात बने हुए है।


पूर्वा ताहिर हुसैन निवासी वसीम ने बताया कि जैन धर्मशाला वाली गली में 10-12 घर है। आने-जाने को यहां तीन फीट का रास्ता है। उससे आगे दुकान है। उनका रास्ता आगे सड़क से है। पीछे का रास्ता कॉलोनी का तन्हा रास्ता है। इसमें दुकानों का कोई रास्ता या अधिकार नहीं है। सौ साल से वह इसी तरह रह रहे हैं। तीन साल पहले निजामुद्दीन ने मकान व दुकान खरीदी। रविवार को उसने गली की ओर दरवाजा खोल दिया। उन्होंने विरोध किया तो निजामुद्दीन ने परिजनों के साथ हमला कर दिया। वसीम के भाई का सिर फोड़ दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घायल वसीम व उसके भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाने पर वसीम ने निजामुद्दीन आदि के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed