फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Committee caught cheating money, handed over to police

कमेटी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Thu, 16 Jul 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Committee caught cheating money, handed over to police
कमेटी के पैसे ठगने वाले को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोज नगर में कमेटी के एक करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित लोगों ने बुधवार को आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ठगी के शिकार लोगों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। फिरोज नगर निवासी व्यक्ति ने करीब एक वर्ष पूर्व अपने पास एक करोड़ रुपये की कमेटी डाली थी। जिसमें 20 लोगों ने उसे कमेटी के नाम पर पैसा दिया था। करीब छह माह पूर्व वह उनके पैसे लेकर और लिसाड़ी रोड स्थित कपड़े का शोरूम बेचकर फरार हो गया था। कमेटी डालने वाले नसीमुद्दीन मेवाती, साजिद, इसरार, सिल्लू, और ईदो गाजी ने बुधवार को पकड़ लिया। वह फिरोज नगर स्थित अपना मकान बेचने आया था। आरोपी को पिल्लोखड़ी चौकी पुलिस को सौंप दिया।

चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका लिसाड़ी रोड पर कपड़े का शोरूम था। जिसमें उसे करोड़ों रुपये का घाटा हो गया था। अब वह सभी के पैसे धीरे-धीरे करके दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed