फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner inspection in the city

Meerut News: शहर की सड़क पर निकले कमिश्नर, निगम अफसरों ने किया मुआयना

Sat, 08 Nov 2025 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Commissioner inspection in the city
मेरठ। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार सुबह 6:00 बजे शहर का निरीक्षण किया है। सफाई व्यवस्था को लेकर कमिश्नर नाराज है, इसकी जानकारी लगने पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार नगर निगम की टीम को लेकर शहर का मुआयना करने निकल पड़े। शास्त्रीनगर, जागृति विहार सहित कई जगहों पर सफाई व्यवस्था की नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, लवी त्रिपाठी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मॉनीटरिंग की। नगर आयुक्त का कहना है कि सुबह 5:00 से 10:00 बजे तक अधिकारी मुआयना करेंगे। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। रोजाना शहर में पांच घंटे सफाई अभियान चलाया जाएगा। कश्निनर का कहना है कि शहर में गंदगी बहुत है। शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने की जरूरत हैं।
विज्ञापन




सफाई कर्मचारी की हालत बिगड़ी

वार्ड-32 सिविल लाइन में सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने का आरोप लगाकर अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने सुरेश नाम के सुपरवाइजर को फटकार लगा दी। सुपरवाइजर की हालत खराब हो गई। इस पर उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने निगम के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। कहा कि निगम सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर रहा। सफाई व्यवस्था देखने का काम निगम अफसरों का है। सुपरवाइजरों को धमकाने का काम किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत वह कमिश्नर से करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed