फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner gave success tips to UPSC students

यूपीएससी के छात्रों को आयुक्त ने दिए सफलता के टिप्स

Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Commissioner gave success tips to UPSC students
यूपीएससी के छात्रों को आयुक्त ने दिए सफलता के टिप्स
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू के सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने यूपीएससी के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए गए। आयुक्त ने बताया वो भी यूपीएससी में असफल हुए थे, परंतु वह निरंतर प्रयास करते रहे और एक दिन आईएएस में सफलता हासिल की। पढ़ना तथा पढ़ाना उनकी सूची में शामिल है। क्योंकि वो पहले एक शिक्षक थे, उसके बाद उनका चयन आईएएस में हुआ। साथियों से पढ़ाई के बारे में नहीं छिपाना चाहिए। सभी को लेकर अलग-अलग चैप्टर तैयार एक दूसरे का टेस्ट लेना चाहिए, जिससे चैप्टर बहुत अच्छे से तैयार हो जाते हैं। असफल होने पर लोगों के तानों को सकारात्मक रूप में लेकर दिन रात लगन के साथ निरंतर मेहनत कर सफलता हासिल करें। मेरठ मंडल के जेईई मेंस में अच्छे अंकों को प्राप्त करने वाले 11 छात्रों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. नीति द्विवेदी, अभियंता मनीष मिश्रा, डॉ. मेघराज व 20 शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपर आयुक्त चैत्रा वी, प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, अपर जिला अधिकारी वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, संयुक्त निदेशक समाज कल्याण मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed