फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colorful program held in Subharti

Meerut News: योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया, नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

Wed, 19 Nov 2025 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Colorful program held in Subharti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस और अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। इसमें शैक्षिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक गतिविधियां कराई गईं। इस दौरान योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन भी हुआ।
नेचुरोपैथी एवं योगिक साइंसेज कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, योग सत्र, नुक्कड़ नाटक, कुकिंग विदाउट फायर, रील्स व क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। गांव घसौली में लगे शिविर में 45 रोगियों को हाइपरटेंशन, डायबिटीज, थायराइड जैसी बीमारियों के प्राकृतिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इंजीनियरिंग संकाय में नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अभय एम शंकरगौड़ा ने पुरुष स्वास्थ्य और पारिवारिक समानता पर जोर दिया। फैशन डिजाइन विभाग के 63 छात्रों ने विस्टा फर्निशिंग लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। लाइब्रेरी विभाग में फ्रेशर पार्टी में राज बालियान मिस्टर फ्रेशर और दीपाली मिस फ्रेशर चुनी गईं। नृत्य-संगीत से परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed