फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colleges from Delhi and Ghaziabad emerged as winners.

Meerut News: दिल्ली और गाजियाबाद के कॉलेज बने विजेता

Mon, 26 Oct 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Colleges from Delhi and Ghaziabad emerged as winners.
रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
स्टेप टू सक्सेस स्कूल में सीबीएसई नेशनल रस्सी कूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बागपत रोड स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रतियोगिता के तीसरे दिन सिंगल रोप टीम फ्री स्टाइल, डबल डच इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें अंडर 19 वर्ग में दोनों स्पर्धाओं में सचदेवा ग्लोबल स्कूल नई दिल्ली की टीम विजेता रही। अंडर 14 वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की टीम ने डबल डच पेयर फ्रीस्टाइल इवेंट में पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में अंडर 14 डबल डच पेयर फ्री स्टाइल इवेंट में देहरादून ग्लोबल स्कूल गोविंदपुरी गाजियाबाद से अंशुमन, मानव, देवांश और स्वातिक की टीम ने 2.61 का स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर देहरादून पब्लिक स्कूल संजयनगर गाजियाबाद की टीम से नितिश, रवि, समी और यश ने 1.62 का स्कोर कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली की टीम रही।
विज्ञापन

अंडर 19 सिंगल रोप टीम फ्री स्टाइल इवेंट में सचदेवा ग्लोबल स्कूल द्वारका की टीम से आदित्य, दीक्षांत, पुष्कर और रित्विक की टीम ने 2.55 अंक के साथ पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर भारतीय विद्यामंदिर पंजाब की टीम रही। तीसरे स्थान पर गाजियाबाद की टीम से रिषभ, अर्श, सौरभ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 19 डबल डच पेयर फ्री स्टाइल इवेंट में सचदेवा स्कूल द्वारका की टीम से आदित्य, दीक्षांत, सौरभ, विख्यात की टीम ने 2.41 का स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गाजियाबाद के देहरादून पब्लिक स्कूल की टीम से आदित्य, अनुराग, लवि और रोशन की टीम ने 2.51 अंक प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर भारतीय विद्या मंदिर अमृतसर पंजाब की टीम रही। प्रतियोगिता के बाद स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि मिश्रा और आयोजन सचिव विपिन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में 70 स्कूल से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आज प्रतियोगिता का समापन होगा।

क्या है डबल डच पेयर फ्री स्टाइल
डबल डच फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का एक समूह दो रस्सियों के विपरीत दिशा में घुमाने पर उसके बीच में प्रदर्शन करता है। सिंगल रोप में एक रस्सी के साथ चार खिलाड़ी कूद का प्रदर्शन करते हैं।

रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी

रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed