फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold wave is not slowing down in Western UP, Friday night was the coldest in the season, temperature 3.4

Weather Today: पश्चिमी यूपी में ठंड के तेवर नहीं पड़ रहे ढीले, सीजन में सबसे सर्द रही शुक्रवार की रात, पारा 3.4

Sun, 14 Jan 2024 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jan 2024 02:29 PM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। वहीं शुक्रवार की रात अब तक सीजन की सबसे ठंडी रात रही। अभी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Cold wave is not slowing down in Western UP, Friday night was the coldest in the season, temperature 3.4
winter UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ठंड के तेवर ढीले होेने का नाम नहीं ले रहे। शुक्रवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही। तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों से रात का तापमान न्यूनतम स्तर की ओर जा रहा है। यह तीन डिग्री तक गिर गया है। दिन भी कड़ाके की ठंड में लिपटा रहा। रविवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दोपहर तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए। सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम नजर आई।

विज्ञापन



मकर संक्रांति के पहले ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह के समय कोहरा और दिनभर शीतलहर के बीच आम जनमानस कुड़कुड़ा रहा है। गुरुवार को दिन में तीन घंटे के लिए निकली गुनगुनी धूप भी राहत नहीं दे सकी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

मौसम के तेवर अभी ऐसे ही बने रहेंगे। तीन चार दिन तक मौसम सर्द रहेगा और ठंड परेशान करेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ यूपी शाही का कहना है कि रात का तापमान सबसे कम रहा है। रात सर्द हो रही है। ठंड का प्रकोप अभी ऐसे ही बना रहेगा।

फिर बिगड़ी हवा की सेहत, एक्यूआई 300 के पार
एनसीआर क्षेत्र में हवा की सेहत फिर से बिगड़ गई है। पिछले चौबीस घंटे में ही एक्यूआई में तेजी से बढोतरी हुई है। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया। करीब 18 दिन बाद फिर से एक्यूआई 300 को पार कर गया।

इससे पहले 27 दिसंबर को एक्यूआई 333 दर्ज किया गया था। इसके अलावा जयभीमनगर 273, गंगानगर 344, पल्लवपुरम 301, दिल्ली रोड 320, बेगमपुल 325 दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा गंगानगर क्षेत्र की हवा खराब रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed