फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold havoc continues: Rain increases winter in western UP, chance of Rain in next few days

ठंड का कहर जारी: पश्चिमी यूपी में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, दिन भर नहीं दिखा सूरज, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 05 Jan 2022 05:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jan 2022 05:18 PM IST
सार

बुधवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत व सहारनपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बूंदाबांदी होती रही। बाजारों से लेकर यातायात व्यवस्था पर मौसम के बदलाव का असर दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
Cold havoc continues: Rain increases winter in western UP,  chance of Rain in next few days
मेरठ में बारिश - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

दो पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सूरज दिन भर दिखाई नहीं दिया। वहीं दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। विशेषज्ञों ने नौ तारीख तक बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 07.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ में पांच से नौ जनवरी तक प्रतिदिन औसतन 3.5, 16.4, 3.1, 3.9 व 6.9 मिमी बारिश की संभावना है।  मेरठ में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 रहा। बारिश के बाद प्रदूषण में कमी आएगी।  
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: मेरठ में बढ़ा खतरा: कोरोना संक्रमित बढ़े, केरल, महाराष्ट्र और बिहार से आए अधिकारियों में हुई ओमिक्रॉन की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत व सहारनपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बूंदाबांदी होती रही। इससे आवागमन तो प्रभावित हुआ ही साथ ही जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बाजारों से लेकर यातायात व्यवस्था पर मौसम के बदलाव का असर दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में जहां सन्नाटा पसरा रहा और बेहद कम संख्या में ग्राहक पहुंचे। वहीं सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम नजर आई। शाम तक भी आकाश में बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed