{"_id":"65494e5c95a8189338064128","slug":"cobblestone-sand-and-dust-found-being-sold-in-the-open-fine-of-rs-1-lakh-meerut-news-c-72-1-smrt1019-8085-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खुले में बिकती मिली रोड़ी, रेत, डस्ट तो लगेगा एक लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खुले में बिकती मिली रोड़ी, रेत, डस्ट तो लगेगा एक लाख रुपये जुर्माना
Tue, 07 Nov 2023 08:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:49 AM IST
सार
मेरठ में भी वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है, लगातार एक्यूआई बढ़ता जा रहा है। खुले में रोडी, डस्ट जैसे सामान की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
स्टोन डस्ट व रोड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप स्टेज-4 प्रभावी होने के बाद मेरठ में अलर्ट जारी कर दिया है। निगम ने वायु दूषित करने वाले रोड़ी, रेत, डस्ट जैसे सामान को खुले में बिक्री करने पर प्रतिबंध लगाया है। निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर खुले में सामान बेचा तो उस पर 1 लाख का जुर्माना लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में ग्रेप स्टेज-4 प्रभावी है। वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। आलम यह हो गया है कि दिल्ली एनसीआर में लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन
मेरठ में भी वायु की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, लगातार एक्यूआई बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की बैठक की गई। जिसमें निर्णय हुआ कि वायु को दूषित करने वाले समान जैसे रोड़ी, रेत, डस्ट आदि अन्य सामग्री को खुले में बिकने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
खुले में उक्त सामान की बिक्री से हवा दूषित हो रही है और वायु की गुणवत्ता खराब होती जा रही है. इसको रोकने के लिए खुले में सामान की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित किया गया है। वायु को दूषित करने वाली सामग्री या समान की बिक्री की तो उसके खिलाफ एक लाख रुपए का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
कमेटी करेगी निरीक्षण, वीडियो बनाने के बाद कार्रवाई
नगर निगम ने खुले में समान की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए एक कमेटी भी बनाई है। जो की शहर के बाजारों में निरीक्षण करेगी और अपनी जांच रिपोर्ट निगम के उच्च अधिकारियों को देगी। फोटो और वीडियो भी बनाने का काम नगर निगम के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। ताकि कार्रवाई पर कोई व्यापारी सवाल नहीं उठा पाए मंगलवार से यह अभियान नगर निगम में चलना तय हुआ है।