{"_id":"68ce949e8bad27ad2a0a265f","slug":"coaching-operators-protested-against-the-increase-in-tet-exam-fees-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110141-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीईटी की परीक्षा शुल्क बढ़ाने का कोचिंग संचालकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीईटी की परीक्षा शुल्क बढ़ाने का कोचिंग संचालकों ने किया विरोध
विज्ञापन
कोचिंग सैंटर संचालक संपूर्ण समाधान दिवस में राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने पहुंचे। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-125 रुपये शुल्क में यूपीएसई की परीक्षा हो जाती है तो यूपी टीईटी की क्यों नहीं
राज्यपाल के नाम एडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना कोचिंग संचालकों ने राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन देकर यूपी टीईटी की परीक्षा शुल्क नहीं बढाने की मांग की। कोचिंग संचालकों ने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा 125 रुपये शुल्क में हो जाती है तो टीईटी की क्यों नहीं हो सकती।
राहुल कुमार और मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक संचालकों ने अपर जिलााधिकारी एफ सूर्यकांत त्रिपाठी और उप जिलाधिकारी संतोष कुमार से समाधान दिवस में मिलकर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा है कि तीन साल से यूपी टीईटी की भर्ती नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग यूपी टीईटी की परीक्षा शुल्क 1700 रुपये प्रति पेपर यानि दोनों पेपर का 3400 करने की बात कर रहे हैं। इसे बढ़ाने के लिए तर्क दिया जा रहा है कि शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए ऐसा किया गया है, जबकी यूपीएससी और यूपीएसएसएससी भी 125 रुपये में शुचिता पूर्ण परीक्षा कराती है। बेरोजगार छात्र शुल्क बढ़ोतरी को लेकर रोष में है। शहर में सरकारी लाइब्रेरी खुलवाने की मांग भी की। अपर जिलाधिकारी ने ईओ राजीव कुमार को बुलाकर एक माह में लाइब्रेरी खुलवाने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वाले में राहुल कुमार, मुकेश कुमार, रवि कुमार, रुपिन कुमार, अनिरुद्ध, शुभम नागर, सागर, आकाश, अंकुश रहे।