सीओ ने पाले सियासी मंसूबे, पत्नी चुनाव की उम्मीदवार, बागपत में एक करोड़ की कबड्डी एकेडमी
- -सीओ ने पाले सियासी मंसूबे, बसी में एक करोड़ की कबड्डी एकेडमी
- - गांव में पत्नी के पोस्टर और गाजियाबाद में रह रहा परिवार
- - रेलवे के एक कर्मचारी को सौंपा चुनाव और एकेडमी का जिम्मा
विस्तार
बसी गांव के गली मोहल्लों में सीओ सरधना जितेंद्र सरगम की पत्नी वंदना सरगम के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जिला पंचायत के वार्ड 15 से वह संभावित उम्मीदवार हैं। सीओ खुद कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं।
बसी गांव में कबड्डी का हर घर में शौक है, इस वजह से युवाओं को लुभाने के लिए कबड्डी एकेडमी बनवाई गई। गांव के बाहर पांच से छह बीघा जमीन खरीदी गई, जिसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये बताई गई है।
पिछले दो साल से लगातार अपने पिता के नाम पर बनाई गई कंवरसैन एकेडमी में निर्माण कार्य चल रहा है। माना जा रहा है कि निर्माण पर भी करीब पचास लाख रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें: यूपी: सीओ पर उठा सवाल, आखिर पत्नी को कैसे लड़ा सकते हैं चुनाव? ये है पूरा मामला
रेलवे का कर्मचारी संभाल रहा चुनाव और एकेडमी
सीओ जितेंद्र सरगम की एकेडमी और चुनाव की जिम्मेदारी रेलवे के एक कर्मचारी के पास है। इसी कर्मचारी ने प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है।
सीओ बसी के तो मेरठ में तैनाती कैसे
सीओ मूल रूप से खेकड़ा थाना क्षेत्र के बसी गांव के रहने वाले हैं। यहीं पर वह बड़े हुए। सीआरपीएफ में हवलदार बनें और फिर यूपी पुलिस में चले गए। सवाल है कि मेरठ की सीमा बागपत से मिली होने के कारण उन्हें यहां तैनाती कैसे मिली। सरधना सर्किल की सीमा भी जिले से मिलती है। ऐसे में सियासी गलियों में भी यह चर्चा है कि उन्हें मेरठ में तैनाती कैसे मिल सकती है।
भाजपा के रंग में रंगे हैं पोस्टर और सोशल प्लेटफार्म
सीओ की पत्नी के चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर और सोशल मीडिया का प्लेटफार्म पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।